सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का जन्म इटली में हुआ था. उनका जन्म के समय नाम अंटोनिया एडवीज अल्बिना मायनो था. वह भारतीय राजनीति की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रही हैं.
उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के विसेंजा के पास स्थित लूसियाना गांव में एक रोमन कैथोलिक परिवार में हुआ था. पढ़ाई के लिए वह बाद में कैम्ब्रिज, लंदन गईं. यहीं उनकी मुलाकात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से हुई.
साल 1968 में सोनिया गांधी और राजीव गांधी ने शादी (Sonia Marriage) कर ली. उनके दो बच्चे हैं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी. साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने राजनीति में कदम रखा. इसके बाद 1998 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सौंपा गया.
सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. पार्टी ने अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाई. सोनिया गांधी लगातार 10 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं. दिसंबर 2017 में उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ दिया और यह जिम्मेदारी उनके बेटे राहुल गांधी ने संभाली. हालांकि, राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद साल 2019 में सोनिया गांधी को दोबारा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया.
ADVERTISEMENT
