110 साल के संत सियाराम बाबा के निधन की खबर से मचा हड़कंप! फिर सामने आई ये पूरी सच्चाई
110-Year-Old Siyaram Baba: बाबा के स्वास्थ्य खराब होने और उनके निधन की खबर ने उनके फॉलोवर्स को चिंता में डाल दिया. बता दें कि निमोनिया की शिकायत के चलते प्रशासनिक अधिकारियों और जिले के डॉक्टरों ने लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी फोन पर उनका हालचाल जाना.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के संत सियाराम बाबा का स्वास्थ्य ठीक है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सियाराम बाबा के निधन की खबरों ने उनके फॉलोवर्स को चिंता में डाल दिया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी फोन पर सियाराम बाबा हालचाल लिया है
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी के किनारे बसे भट्टियान गांव के आश्रम में निवासरत संत सियाराम बाबा के निधन की खबर ने हड़कंप मचा दिया. यहां तक कि बाबा के स्वास्थ्य का हाल चाल जानने के लिए सीएम मोहन यादव तक को फोन करना पड़ा. हालांकि ये खबर झूठी ही निकली और बाबा ने आज सुबह बिस्कुट और चाय का नाश्ता किया.