14 दिन की भूख हड़ताल और जल सत्याग्रह... कौन हैं अमित भटनागर, जिन्होंने केन-बेतवा प्रोजेक्ट के खिलाफ हिला दी सरकार?
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से प्रभावित आदिवासियों के हक और विस्थापन के खिलाफ गांधीवादी कार्यकर्ता अमित भटनागर ने 14 दिनों तक नदी के बीच खौफनाक 'जल व चिता सत्याग्रह' किया.
ADVERTISEMENT

अमित भटनागर (क्रेडिट- सोशल मीडिया x)
पिछले कुछ दिनों से देश भर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट की चर्चा हो रही है, लेकिन लगभग इतने ही दिनों से मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी एक प्रदर्शन चल रहा है जिसके बारे में बहुत कम लोगों पता होगा. जिस दिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अनशन से हटाया था, ठीक उससे एक दिन बाद यानी 19 जुलाई को दिल्ली से करीब 700 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के छतरपुर में अमित भटनागर को भी भूख हड़ताल के कारण तबीयत बिगड़ने पर हिरासत में लेकर बिजावर अस्पताल भेजा गया. जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
