बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों से गायब हुए इंदौर के अद्वैत उपाध्याय, 9 दिन का सर्च ऑपरेशन बंद, अब नए एंगल से होगी जांच

Advait Upadhyay Missing News: इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं. 9 दिनों तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला है. अब पुलिस ने तलाशी रोककर सीडीआर और डिजिटल हिस्ट्री के जरिए नए एंगल से जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

बेंगलुरु की पहाड़ियों से गायब हुए इंदौर के अद्वैत उपाध्याय
बेंगलुरु की पहाड़ियों से गायब हुए इंदौर के अद्वैत उपाध्याय
Google CTA

Advait Upadhyay Missing Update: इंदौर के रहने वाले 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. 6-7 अगस्त के बीच हुई इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से 9 दिनों तक पहाड़ियों का चप्पा-चप्पा छाना, लेकिन अद्वैत का कोई अता-पता नहीं चल सका. अब पुलिस ने पहाड़ी पर तलाशी अभियान रोककर इस मामले की जांच अलग-अलग एंगल्स से शुरू कर दी है.