MP में कांग्रेस की हार के बाद जीतू पटवारी पर हमलावर हुए दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह, दे डाली नसीहत!
Loksabha Election 2024: एमपी में कांग्रेस की इस करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं. कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने की नसीहत दी है.
ADVERTISEMENT

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है. कांग्रेस इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीट हार गयी है. कांग्रेस की इस करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं. कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने की नसीहत दी है.
एक दिन पहले ही अजय सिंह ने कहा था कि आलाकमान को पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए. अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी जीतू पटवारी पर हमला बोला है.
ये भी पढ़ें: Rajgarh: क्यों जीतते-जीतते चुनाव हारे दिग्विजय सिंह? खिलचीपुर विधायक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जीतू पटवारी की पोस्ट पर हमला
जीतू पटवारी ने शनिवार को इंडिया की बैठक में शामिल हुए थे. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तस्वीर डालते हुए लिखा था, "आज दिल्ली में आयोजित इंडिया कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ. बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक श्री राहुल गांधी जी व कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ." इसे लेकर लक्ष्मण सिंह ने हमला बोला है.
जीतू पटवारी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने तंज कसा. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, "तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे या "मार्ग दर्शन" ही लेते रहोगे. जिनको अपने मार्ग का पता नहीं,वो तुम्हे क्या मार्ग दर्शन देंगे?"
ये भी पढ़ें: 'शिवराज हैं MP में बीजेपी की प्रचंड जीत का कारण'? ऐसा कहकर सत्तन गुरू ने शिवराज सिंह के लिए ये क्या मांग लिया!
