Air Hostess Varsha Murder: शादीशुदा एयर होस्टेस वर्षा की हत्या किसने की ? साथ घूमने गए पुराने दोस्त रितेश ने क्या कहानी बताई ?

गोंदिया जिले में वैनगंगा नदी के किनारे एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या. दोस्त रितेश अग्रवाल के साथ बोंडरानी घूमने गई वर्षा के साथ क्या हुआ...परिजनों ने क्या मांग की ? जानिए अब तक का पूरा घटनाक्रम.

ADVERTISEMENT

वर्षा तुरकर की हत्या का मामला उलझा...पुलिस कर रही जांच !
वर्षा तुरकर की हत्या का मामला उलझा...पुलिस कर रही जांच !
Google CTA

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर गोंदिया जिले में एयर होस्टेस वर्षा वैनगंगा नदी के किनारे घूमने गईं थीं, जहां उनपर धारदार हथियार से वार किया गया. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और वर्षा को पास के पास स्थित खैरलांजी अस्पताल (एमपी के बालाघाट जिले में स्थित) में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महाराष्ट्र पुलिस वर्षा के साथ घूमने गए कॉलेज के दोस्त रितेश अग्रवाल से पूछताछ कर रही है. 

एक निजी विमानन कंपनी में एयर होस्टेस वर्षा रितेश के साथ वैनगंगा नदी के किनारे क्या करने गई थीं. रितेश ने लूटपाट वाली क्या कहानी बताई और उसकी बताई कहानी पर कथित रूप से क्यों सवाल खड़े हो रहे हैं. शादीशुदा वर्षा 'किन्ही' गांव में क्या कर रही थीं ? चलिए अब तक की पूरी कहानी को विस्तार से बताते हैं. 

ग्वालियर: ''किसने दिया गिफ्ट में बिछिया ?'' फिर पति ने करवाचौथ पर ही ले ली पत्नी की जान

क्या है हत्याकांड की अब तक की कहानी ?  

35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर 14 नवंबर को दोपहर बाद अपने पुराने दोस्त रितेश अग्रवाल के साथ बोंडरानी घूमने गई. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पढ़ाई के दौरान ही रितेश अग्रवाल से उसकी पहली मुलाकात हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त थे. गोंदिया जिले के रहने वाले रितेश को जब पता चला कि वर्षा अपनी ढाई साल की बेटी के साथ मायके (किन्ही गांव) आई है तो वो उससे मिलने चला आया था. 

दोनों बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर पहुंचे थे. शाम के करीब 6 बजे थे. वर्षा के जीजा अश्विनी उर्फ पप्पू पटले का मोबाइल फोन बज उठा. उधर से आवाज रितेश की थी. वो बुरी तरह से घबराया हुआ था. उसने बताया कि वो वर्षा के साथ वैनगंगा नदी के किनारे घूमने आया था. यहां कुछ लोगों ने वर्षा से लूटपाट की और उसपर धारदार चाकू से हमला कर दिया. अटैक करने के बाद हमलावर फरार हो गए हैं. वर्षा गंभीर रूप से घायल है. इधर वर्षा पर अटैक की जानकारी मिलते ही नवेगांव निवासी जीजा अश्विनी परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए निकल पड़े. 

जीजा और परिजनों ने क्या देखा ?  

मौके पर परिजनों ने वर्षा को नदी के किनारे खून से लथपथ देखा. उसे तुरंत मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित खैरलांजी अस्पताल लेकर पहुंचे. चूंकि घटना स्थल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर है. वहां से खैरलांजी अस्पताल पास में था. वहां डॉक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची बालाघाट जिले के खैरलांजी थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर हत्या से जुड़े दस्तावेज और केस डायरी दौनीवाड़ा पुलिस को भेज दिया क्योंकि घटना स्थल दौनीवाड़ा थाना इलाके में है जो महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में है. मृतका भी वहीं की रहने वाली है. 

विधायक जी के कमरे में चल रहा था गंदा काम, माननीय पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए !

कौन हैं वर्षा  तुरकर ? 

35 वर्षीय वर्षा तुरकर एक निजी विमान कंपनी में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं. इनकी शादी साल 2024 में समर सैयद के साथ हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. दोनों की एक बेटी है. शादी के बाद वर्षा पति और बेटी के साथ पुणे में रह रही थीं. इधर वर्षा की शादी के बाद इनके मायके वालों ने नवेगांव गांव छोड़कर किन्ही गांव में अपना निवास बना लिया था. वर्षा की बहन की शादी नवेगांव में ही हुई थी. दीपावली पर वर्षा अपनी बेटी के साथ मायके किन्ही गांव आई थी. वर्षा से मिलने उसका पुराना दोस्त रितेश अग्रवाल आया था जो गोंदिया का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि दोनों पढ़ाई के दौरान दोस्त बने थे. दोनों ने घूमने का प्लान बनाया. वर्षा को क्या पता था कि दोस्त के साथ उसकी सैर जीवन की आखिरी यात्रा साबित होगी. 

मामले की जांच अब दौनीवाड़ा पुलिस कर रही है. वो वर्षा के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे रितेश अग्रवाल को पूछताछ के लिए ले गई है. चूंकि रितेश के बाद घटना स्थल पर पहुंचने वाले वर्षा के जीजा थे. ऐसे में पुलिस उन्हें भी साथ ले गई और पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटनास्थल पर असल में क्या हुआ था. वारदात किन परिस्थितियों में हुई और वर्षा पर अटैक किसने किया. फिलहाल किसी की भूमिका को लेकर पुलिस अभी कुछ भी नहीं कह रही है. माना जा रहा है कि मामले में जल्द बड़ा अपडेट सामने आएगा. 

भरोसे वाली है रितेश की कहानी ?  

सवाल ये है कि वर्षा पर हमले के पीछे की कहानी जो रितेश ने बताई है वो कितनी भरोसे वाली है. कथित रूप से सवाल ये उठ रहे हैं कि वर्षा पर हमला हुआ, लेकिन रितेश को चोटें नहीं आईं. लूटपाट करने वालों ने केवल वर्षा को ही निशाना क्यों बनाया ?  हालांकि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती है और असल कहानी सामने नहीं आ जाती तब तक किसी भी कयास या शक के बिना पर कहानी पर सवाल उठाना उचित नहीं है. वर्षा का हत्यारा कौन है और वैन गंगा नदी के तट पर क्या हुआ था इसे जानने के लिए पुलिस की जांच और उनके आधिकारिक बयान का इंतजार करना पड़ेगा. 

पिता ने कहा- बेटी को न्याय मिले

वर्षा के पिता धुरंलाल तुरकर ने बताया कि उनकी बेटी पुणे में एयर होस्टेस का काम करती थी. पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान रितेश अग्रवाल से हुई थी. 14 नवंबर की शाम रितेश यहां आया था और वर्षा उसके साथ घूमने गई थी. शाम को दामाद का फोन आया, जिसमें वर्षा की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई. इसके बाद परिवार को इस दर्दनाक घटना का पता चला. पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 

वृंदावन में इंद्रदेव महाराज पर जिस महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, उसने सामने आकर आश्रम का काला सच बताया !