बीजेपी के पार्षद पति ने दी थी वर्दी उतरवाने की धमकी, गुस्से में ASI ने सबके सामने फाड़ दी वर्दी, फिर हो गया बवाल
MP News: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी नगर निगम के पार्षद नगर निगम के अधिकारी सहित कई लोग बैठे हुए हैं. इसी दौरान वार्ड 44 भाजपा पार्षद पति अर्जुन दास गुप्ता से बातचीत होती है. ASI विनोद मिश्रा वहीं पर वर्दी फाड़ देते हैं और बेल्ट, टोपी जमीन पर फेंकने लगते हैं.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सिंगरौली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ASI के वर्दी फाड़ने का वीडियो हो रहा है वायरल
थाने के अंदर सबके सामने एएसआई ने फाड़ी वर्दी, फिर जमीन पर फेंका
कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा पार्षद की धमक देखिए
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के बैढ़न थाने में पदस्थ एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) का वर्दी फाड़ने और टोपी-बेल्ट फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो फरवरी 2024 का बताया जा रहा है, इस मामले में एसपी ने संज्ञान में लेकर संबंधित ASI ऊपर कार्रवाई करते हुए एक एग्रीमेंट रोक दिया गया था, लेकिन 7 महीने बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इसे लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.