1000 साल पुराने सिक्के, 94 प्राचीन मूर्तियां... विवादित धार भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Dhar Bhojshala Survey Report: धार नगरी की ऐतिहासिक भोजशाला की राष्ट्रीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) ने अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. जिसमें कहा गया है कि विभिन्न धातुओं के सिक्के और मूर्तियां परमार कालीन राजा धार के समय के हैं.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
धार भोजशाला के तीन महीने तक चले सर्वे के बाद ASI ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न धातुओं के सिक्के और मूर्तियां राजा धार के समय के हैं.
इस रिपोर्ट में कई तरह के खुलासे किए गए हैं. 22 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई.
Dhar Bhojshala Survey Report: धार भोजशाला विवाद पर एएसआई ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. जिसमें कहा गया है कि विभिन्न धातुओं के सिक्के और मूर्तियां परमार कालीन राजा धार के समय के हैं. हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का फैसला 22 जुलाई को आने वाला है. दावा है कि एएसआई की रिपोर्ट लीक हो चुकी है, जिसमें कहा गया है कि विवादित स्थल पर पहले एक हिंदू मंदिर था. इसके बाद अब कोर्ट में सुनवाई किस दिशा में जाती है और मुस्लिम पक्षकार अपने तर्कों से कोर्ट को संतुष्ट कर पाते हैं या नहीं.