नितिन नबीन की टीम में जगह पाने वाले कौन हैं बंसीलाल गुर्जर? एमपी से कैसे निकला किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
Bansilal Gurjar Profile: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें बीजेपी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. जानिए कौन हैं बंसीलाल गुर्जर, मंदसौर किसान आंदोलन से उनका क्या कनेक्शन है, कैसे किसान राजनीति से राज्यसभा और अब बीजेपी किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचे और उनकी नियुक्ति के पीछे क्या राजनीतिक मायने हैं.
ADVERTISEMENT

Bansilal Gurjar
सोमवार को आखिरकार लंबे समय से अटकी पड़ी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम का ऐलान हो गया. मध्यप्रदेश से 6 नेताओं को टीन नितिन नबीन में जगह मिली इनमें से एक है बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए बंसीलाल गुर्जर. राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जाएं तो, तो बंसीलाल गुर्जर की नियुक्ति महज एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं दिखती. लेकिन क्या वजह है कि एमपी के मंदसौर जैसे एक छोटे से शहर से निकल कर बंसीलाल गुर्जर अब बीजेपी की किसान राजनीति का प्रमुख चेहरा बन गए हैं. इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए पूरी बात.
