बरगी क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा: पर्यटन विभाग को पहले ही दी गई थी इंजन खराबी की चेतावनी, मैकल रिसॉर्ट ने 4 बार भेजे थे लेटर

जबलपुर बरगी क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा. मैकल रिसॉर्ट ने पर्यटन विभाग को इंजन खराबी के लिए लिखे थे 4 पत्र. अधिकारियों की लापरवाही ने ली 13 लोगों की जान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मैकल रिसोर्ट का लेटर सामने आया.
google news

Jabalpur bargi dam accident news: जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. न्यायिक जांच के बीच सामने आए एक पत्र ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खुलासे के मुताबिक, मैकल रिसॉर्ट ने हादसे से पहले पर्यटन विभाग को चार बार लिखित चेतावनी दी थी कि क्रूज का इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा है और यह कभी भी बंद हो सकता है.