बरगी डैम हादसा: सुबह जब मां-बेटे की एक साथ लाश निकली तो चीख-चीखकर रोने वाले प्रदीप ने बताई क्रूज के सफर की असल कहानी

MP तक के रवीश पाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जो देखा उसकी आंखों देखी...कैसे हर लाशों को देखने दौड़ पड़ते थे प्रदीप. किसे खोज रही थीं इनकी आंखें? इंतजार तो खत्म हुआ पर ऐसा दर्दनाक कि वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा. जिसने भी ये हृदय विदारक तस्वीर देखी उसका कलेजा मुंह को आ गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
गुलाबी शर्ट वाले शख्स ने बताई क्रूज डूबने की असली कहानी.
google news

मां और बच्चे के एक-दूसरे से चिपके हुए शव जब पानी से बाहर निकाले गए...उस पल समय जैसे थम गया था. यह तस्वीर… मैं शायद ही कभी भूल सकूं. इतने सालों की पत्रकारिता में मैंने कई हादसे देखे, कई चीखें सुनीं, कई लाशें देखीं… लेकिन इस एक दृश्य ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया. ऐसा लगा जैसे शब्द, संवेदनाएं, पेशेवर दूरी सब कुछ उस एक पल में टूट गया हो. वहां मौजूद हर शख़्स की आंखें भर आई थीं. क्या मंत्री, क्या आम आदमी, क्या मृतकों के परिजन सबकी आंखों में सिर्फ़ पानी था.