कौन हैं प्रियंका सेंगर जिनके आंखों का राहुल गांधी ने कराया इलाज, क्या है इनकी पूरी कहानी ?

बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर का राहुल गांधी के वादे के बाद दिल्ली में आँखों का सफल इलाज हुआ. इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उसने मदद की गुहार लगाई थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रियंका सेंगर की ये तस्वीर AI से मोडिफाइ की गई है, अब उनकी आंखे ठीक हो चुकी है.
Google CTA

इंदौर: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की रहने वाली प्रियंका सेंगर की जिंदगी में अब नई उम्मीद की किरण जगी है. इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात और उनके इलाज के वादे के बाद, प्रियंका दिल्ली से अपनी आँखों का सफल इलाज कराकर इंदौर लौट आई हैं.

19 सितंबर को हुए इस कार्यक्रम में मंच पर आने वाले विद्यार्थियों में प्रियंका भी शामिल थीं. प्रियंका की एक आँख खराब देखकर राहुल गांधी ने उससे इसके बारे में पूछा था. जवाब में प्रियंका ने बताया था कि बचपन में हुए एक हादसे के कारण उसकी एक आँख खराब हो गई है और आर्थिक तंगी के चलते वह आगे का इलाज नहीं करवा पा रही है. इस पर राहुल गांधी ने मंच से ही उसे दिल्ली में इलाज कराने का वादा किया था.

पिछले महीने टीम ने किया था संपर्क

वादे के मुताबिक, पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली बुलाया. दिल्ली में प्रियंका की आँखों का इलाज किया गया, जिसके बाद अब उसकी आँखों की दृश्यता पहले से काफी बेहतर हो गई है. इलाज के बाद वह फ्लाइट से इंदौर वापस लौटी हैं.

बचपन के हादसे में चली गई थी रोशनी

प्रियंका ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया था कि जब वह महज तीन साल की थी, तब उसकी आँखों में चूना चला गया था, जिससे उसकी एक आँख खराब हो गई और दिखना बंद हो गया था. मंच पर जब राहुल गांधी ने इलाज के बारे में पूछा, तो प्रियंका ने बताया था कि एक ऑपरेशन तो पहले हो चुका है, लेकिन माता-पिता के पास पैसे न होने के कारण दूसरा ऑपरेशन नहीं हो सका था, जिससे आगे का इलाज रुक गया था.

राहुल गांधी के आश्वासन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रियंका के माता-पिता से फोन पर बात कर उन्हें इलाज का पूरा भरोसा दिलाया था. इसके बाद कांग्रेस नेताओं के सहयोग से प्रियंका को दिल्ली भेजा गया. इलाज से पहले राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका की अब तक की गई आँखों की मेडिकल रिपोर्ट्स और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी ली थी.

 

MP: जज की परीक्षा पास की, माता-पिता का सपना पूरा किया... फिर ऐसा क्या हुआ कि ज्वाइनिंग से पहले ही बन गईं जैन साध्वी!