MP Viral Video: चीखती-चिल्लाती रही युवती, तमाशबीन बने रहे लोग! बड़वानी में घर से घसीटकर आदिवासी लड़की के अपहरण का खौफनाक वीडियो
Barwani Viral Video: मध्य प्रदेश के बड़वानी में दिनदहाड़े एक आदिवासी युवती को घर से घसीटकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के दौरान युवती मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया.
ADVERTISEMENT

Barwani Viral Video
मध्य प्रदेश के बड़वानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवती को कुछ दबंग दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर जबरन उठा ले गए. इस पूरी घटना का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर एक युवती को बेरहमी से घसीटते हुए सड़क तक लाते हैं. इस दौरान युवती लगातार चीखती-चिल्लाती है और खुद को बचाने के लिए कड़ा विरोध करती है, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने तमाशबीन बनकर सब देखते रहते हैं. आरोपी युवती को जबरन एक बाइक पर बैठाते हैं और अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन और इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई.
