राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद भोपाल में गरमाई सियासत, काले कपड़ों में सड़क पर उतरी बीजेपी, बढ़ी हलचल
मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद भोपाल में सियासी माहौल गरमा गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला. पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए.
ADVERTISEMENT

भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन
Bhopal BJP Protest: दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन और राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने के घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली के प्रदर्शन को 'अराजकता' करार देते हुए भोपाल की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
