भोपाल में गैंग बनाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, फिर किया ऐसा कांड कि हिल गया मध्य प्रदेश
Bhopal Gang Rape Case: भोपाल में अजमेर जैसा कांड, छात्राओं को प्रेम जाल में फंसा कर वीडियो बनाकर फिर उन्हें ब्लैकमेल कर दूसरी लड़कियों को फंसाने का अजमेर जैसा आया कांड सामने है. इस कांड ने मध्य प्रदेश को हिला दिया है. अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपियों को खुलेआम सजा देने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

भोपाल में एक हिला देने वाला मामला सामने आया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हिंदू छात्राओं से दोस्ती की दुष्कर्म का बनाया वीडियो, सहेलियों से भी किया रेप
SIT कर रही जांच, 3 थानों में हुई FIR, चौथी लड़की की जा रही काउंसलिंग
दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में 1992 में राजस्थान के अजमेर जैसा शर्मनाक मामला सामने आया है. मुस्लिम छात्रों के गैंग ने पहले हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाया, फिर गैंगरेप कर वीडियो बनाया और उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर तीन और छात्राओं को शिकार बनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित कर दी गई है. अब तक तीन थानों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके मोबाइल से कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं.