टिकट बुक था, मायके लौटना चाहती थी... लव मैरिज के 1 साल बाद भोपाल के रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने क्यों उठा लिया ये बड़ा कदम

भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड जज की नवविवाहिता बहू ट्विशा शर्मा ने शादी के महज एक साल बाद फांसी लगाकर जान दे दी. नोएडा से भोपाल पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

भोपाल न्यूज
भोपाल न्यूज
google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके कटारा हिल्स में रहने वाले एक रिटायर्ड जज की नवविवाहिता बहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान 31 साल की ट्विशा शर्मा के रूप में हुई है. एक साल पहले उसने बड़े ही अरमानों के साथ लव मैरिज किया था. साल भी रिश्ता नहीं निभा पाने और अपनी जिंदगी खत्म कर लेने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही नोएडा से भोपाल पहुंचे लड़की के परिवार वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.