दतिया उपचुनाव से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, नरोत्तम मिश्रा की तारीफ में कही ये बात

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव में पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पूरी तरह दूर हो चुकी है और बीजेपी इस चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होगी.

ADVERTISEMENT

नरोत्तम मिश्रा-हेमंत खंडेलवाल
नरोत्तम मिश्रा-हेमंत खंडेलवाल
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर राज्य का सियासी पारा बेहद गर्म है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. इस बीच, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद MP Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ की और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर भी बड़ा दावा किया.