कुवैत में नौकरी कर रहे पिता की वजह से भाई-बहन ने उठाया था ये खौफनाक कदम, कहानी पढ़कर कांप जाएगी रूह

भाई-बहन की मौत के मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

उज्जैन में रूह कंपाने वाली वारदात
उज्जैन में रूह कंपाने वाली वारदात
google news

Crime In Ujjain: उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में में बीते दिनों बोहरा समाज के भाई-बहन की डेड बॉडी घर में मिलने से सनसनी फैल गई थी. दोनों भाई-बहन की मौत के मामले में उज्जैन (Ujjain) पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों के माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. ख़ास बात ये है कि मां भी आत्महत्या (Suicide) करना चाहती थी, लेकिन पिता को बच्चों का खून दिखाने के लिए उसने आत्महत्या नहीं की और खून फ्रिज में रखकर स्कूल पढ़ाने चली गई. पूरी कहानी जानकर आपकी रूह कांप जाएगी.