ट्विशा की मौत के बाद पहले भोपाल फिर जबलपुर में छिपा था पति समर्थ, अब मदद करने वाले की तलाश में जुटी CBI
Twisha Sharma Case Update: ट्विशा मौत मामले में सीबीआई पूछताछ के दौरान आरोपी समर्थ सिंह ने खुलासा किया कि वह घटना के बाद दो दिन भोपाल में रहा और फिर जबलपुर में छिपा रहा. अब जांच एजेंसी फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों और मामले से जुड़े डॉक्टरों से पूछताछ कर सच तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा की सास और पति
Bhopal Twisha Sharma case update: ट्विशा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जांच एजेंसी को बताया है कि घटना के बाद वह तुरंत शहर छोड़कर नहीं गया था. उसने खुलासा किया कि ट्विशा की मौत के बाद वह करीब दो दिन तक भोपाल में ही मौजूद रहा. इसके बाद वह जबलपुर चला गया, जहां उसने फरारी के बाकी दिन बिताए.