इमरजेंसी में भी मिला था छिंदवाड़ा में कांग्रेस को जनता का साथ, क्या इस बार नकुलनाथ बचा पाएंगे गढ़?
छिंदवाड़ा की राजनीति को करीब से देखने और समझने वाले भी मानते हैं कि इस बार कमलनाथ या कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा में मुकाबला एकतरफा नहीं रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

MP Lok Sabha Election 2024
Chhindwara Loksaha Seat: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में इस बार सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर रोज यहां कांग्रेस छोड़ कई दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. आपको बता दें साल 1951 में अस्तित्व में आई छिंदवाड़ा लोकसभा सीट एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से महज़ एक सीट नहीं बल्कि कांग्रेस और कमलनाथ का गढ़ है. 1971 से 2019 तक के 14 लोकसभा चुनाव में से 13 बार यहां से कांग्रेस जीती जबकि 1980 से लेकर 2019 तक तो यहां सिर्फ नाथ परिवार का ही दबदबा रहा है और कमलनाथ, उनकी पत्नी अलकानाथ और बेटे नकुलनाथ यहां से सांसद रहे हैं.