ईसाई ऑस्टिन ने नहीं पढ़ा कलमा, तो आतंकियों गोली से भूना...लेकिन मरने से पहले ऐसे बचाई पत्नी और बच्चों की जान!

Pahalgam Terrorists Attack: पहलगाम में आतंकी हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की धार्मिक पहचान पूछकर हत्या कर दी गई, जबकि इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा घायल हो गईं. परिवार के अनुसार, सुशील को कलमा पढ़ने को कहा गया और ईसाई बताने पर गोली मार दी गई. अब परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की भी मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आकांक्षा गोली लगने से घायल हो गई. परिवार की भाभी के अनुसार, आतंकियों ने सुशील को पहले घुटनों पर बैठाया और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया. जब सुशील ने अपना धर्म ईसाई बताया, तो आतंकियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. इस हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा के पैर में गोली लगी, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.