MP में लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान: CM मोहन यादव ने बताया कब से मिलेंगे 3000 रुपये

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की राशि कब बढ़ेगी इसे लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है. इस बीच सीएम मोहन यादव ने बताया की प्रदेश सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करेगी.

ADVERTISEMENT

मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
google news

Ladli Yojna Yojna: मध्य प्रदेश में जिस लाड़ली बहना योजना की वजह से बीजेपी ने सत्ता में जोरदार वापसी की, उसे लेकर कांग्रेस मोहन सरकार को घेरती रहती है. सवाल यही किया जाता है कि लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कब की जाएगी. इसे लेकर अब सीएम मोहन यादव ने जवाब दे दिया है. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि योजना की राशि बहुत जल्द की जाएगी.