मौलाना नाम लिखो तो पेन अटकता था... CM मोहन यादव ने एक झटके में बदल डाले 3 गांवों के नाम

सीएम मोहन ने कहा, "मौलाना गांव में लोग अपने दम पर उद्यमशीलता की मिसाल बन रहे हैं. यहां वो मशीनें मिल जाती हैं जो पंजाब और हरियाणा जैसे इलाकों में मिलती हैं. लेकिन मुझे यह समझ नहीं आया कि गांव के अंदर इस नाम से क्या संबंध है.

ADVERTISEMENT

मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदले.
मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदले.
Google CTA

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदल दिए हैं. उन्होंने बड़नगर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में ये ऐलान किया. इनमें मौलाना, गजनीखेड़ी और जहांगीरपुर गांवों के नाम शामिल हैं. सीएम ने कहा कि गजनीखेड़ी का नाम मां चामुंडा के नाम पर किया, इसके बाद कहा कि एक नाम और खटकता है मौलाना. सीएम बोले- 'मौलाना नाम लिखो तो पेन अटकता है, मैं विक्रम की नगरी से आता हूं और इस गांव का नाम भी विक्रम नगर होगा.'