'हनुमान अंश' फिल्म में गाना गाकर चर्चा में आए सुनील लोधी से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कराएंगे उनकी आंखों का इलाज
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली गायक सुनील लोधी को 1 लाख की सम्मान निधि दी और आंखों के इलाज का आश्वासन दिया. फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन से मिली है पहचान.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सीएम मोहन यादव के सोशल मीडिया X से.
इस वक्त एक भक्ति गीत हर जगह गूंज रहा है- 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में...' इस गाने को गाने वाले कोई और नहीं बल्कि सागर के दृष्टिबाधित सुनील लोधी हैं. बचपन में बीमारी ने दोनों आंखों की रौशनी छीन ली. ट्रेनों में गाकर रोजी-रोटी का गुजारा करने लगे. अब एक सितारा के साथ इनका गाना भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में भी गूंजा. तेजी से बढ़ रही इनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम आवास पर बुलाया.
