दतिया उपचुनाव एग्जिट पोल: किस जाति ने किसको दिया वोट? समझें जातीय समीकरण और किसे हो सकता है नुकसान

Datia Assembly Election: रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, जबकि आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव बड़ा फैक्टर बनकर उभरे हैं.

ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव
Google CTA

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान संपन्न हो चुका है. अब सभी की निगाहें 3 अगस्त को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी (ASP) के दामोदर यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो चुकी है, लेकिन इस बीच 'रुद्रा रिसर्च' (Rudra Research) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें जातिगत आधार पर वोटर्स के रुझान का बड़ा विश्लेषण किया गया है.