Datia Assembly By-Election Exit Poll: दतिया में दमदार कौन...रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे आए सामने !
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव के रुद्रा रिसर्च एग्जिट पोल में कौन आगे कौन पीछे ? मतदान के बाद रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. देखें दतिया में माहौल क्या है ?
ADVERTISEMENT

दतिया में मतदान के बाद माहौल किसका...रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल ने बता दिया ?
मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान के बाद अब 'रुद्रा रिसर्च' (Rudra Research) का एग्जिट पोल सामने आ गया है. इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बढ़त बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्ताधारी बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पिछड़ते दिख रहे हैं. हालांकि ये अंतिम नतीजे नहीं है. फाइनल नतीजों के लिए 3 अगस्त का इंतजार करना होगा.
