दतिया उपचुनाव में फंसा पेंच: कम वोटिंग टर्नआउट ने बढ़ाई टेंशन, समझें बीजेपी और कांग्रेस के लिए क्या हैं इसके मायने

Datia Assembly Election: दतिया उपचुनाव में 2023 के मुकाबले करीब 10% कम वोटिंग टर्नआउट और महिला वोटर्स की घटी संख्या ने चुनावी नतीजों को दिलचस्प और कांटे की टक्कर में बदल दिया है.

ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव
Google CTA

मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों को लेकर सियासी अंकगणित और कयासबाजियों का दौर शुरू हो चुका है. इस बार के वोटिंग परसेंटेज और महिला मतदाताओं के रुझान ने राजनीतिक विश्लेषकों के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.'MP Tak' से खास बातचीत में राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने दतिया उपचुनाव के वोटिंग पैटर्न, संभावित समीकरणों और एग्जिट पोल के आंकड़ों का बारीकी से विश्लेषण किया.