MP News: दतिया उपचुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्या है जनता का मूड, जानिए ग्राउंड रिपोर्ट

Datia By-Election: दतिया सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है, जहां नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजी नाराजगी अब थमती नजर आ रही है और मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ी
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ी
Google CTA

मध्य प्रदेश की चर्चित सीटों में शुमार दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ी हुई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस सीट पर जीत का परचम लहराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया का चुनावी समीकरण कितना बदला है और यहां की जनता का रुख किस तरफ है, इसका जायजा लेने सहयोगी न्यूज चैनल MP Tak की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची.