दतिया उपचुनाव: कौन थे MP के वो दो मंत्री जिन्होंने किया था नरोत्तम मिश्रा का किया था समर्थन
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव सीट से बीजेपी ने दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. आंतरिक सर्वे में रिपोर्ट ठीक न होने के कारण नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा है, जिससे उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन चुकी दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर सबको चौंका दिया है. उनकी जगह पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस फैसले के बाद से ही मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर नरोत्तम मिश्रा का पत्ता कैसे साफ हो गया?
