Datia By Election : दतिया में एक्टिव हो गए नरोत्तम, क्या उनको यही बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली थी ?

Datia by Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन कर इसकी कमान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंप दी है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर दतिया के 'रण' में उतारा नया चेहरा.
बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर दतिया के 'रण' में उतारा नया चेहरा.
Google CTA

Datia By-election: दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस सीट को हर हाल में अपने पाले में लाने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी चुनावी घमासान के बीच बीजेपी ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए अपनी 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का ऐलान किया है, जिसकी कमान क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपी गई है.