दतिया उपचुनाव: 'मरे हुए को क्या गोली मारना...', नरोत्तम मिश्रा की तारीफ कर आखिर क्या संदेश दे रहे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह?

दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल को ऊपरी बताते हुए दावा किया है कि आधे से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सूबे की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है. कांग्रेस ने यहां से अनुभवी नेता घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद आज से अपने धुआंधार आधिकारिक प्रचार (Official Political Campaign) की शुरुआत कर दी है. चुनाव प्रचार के पहले ही दिन कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर कई बड़े और तीखे बयान दिए हैं.