MP Politics: टिकट कटने के बाद पहली बार आमने-सामने आए नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी, दतिया एयरपोर्ट से आई ये 'खास' तस्वीर!
दतिया उपचुनाव के नामांकन के दौरान टिकट कटने के बाद पहली बार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने गले मिलकर और हाथ थामकर अपनी एकजुटता दिखाई और कांग्रेस के 'डैमेज' वाले दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.
ADVERTISEMENT

नरोत्तम मिश्रा से मिले आशुतोष तिवारी
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चल रही तमाम राजनीतिक अटकलों पर आज पूरी तरह से विराम लग गया है. टिकट कटने के बाद पहली बार पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी के नवनियुक्त प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कैमरे के सामने एक साथ नजर आए. दतिया एयरपोर्ट से सामने आई इन तस्वीरों ने न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है, बल्कि विपक्ष को भी एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दे दिया है.
