दतिया उपचुनाव: टिकट कटने और बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि वो आगे क्या फैसला लेंगे ?

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सहर्ष स्वीकार किया है. उन्होंने दतिया में हो रहे बवाल और भारी विरोध प्रदर्शन के बीच अपने कार्यकर्ताओं से शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर दतिया के 'रण' में उतारा नया चेहरा.
बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर दतिया के 'रण' में उतारा नया चेहरा.
Google CTA

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा टिकट की घोषणा के बाद से ही सियासी पारा चढ़ गया है . बीजेपी ने इस सीट से पूर्व गृह मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. दतिया में जगह-जगह चक्काजाम, गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव और यहां तक कि आत्मदाह के प्रयास जैसी खबरें सामने आई हैं. पूरे दतिया शहर में बाजार बंद हैं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है.