Datia By Election: 'कांग्रेस ने दिया था ऑफर, लेकिन...' दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव का बड़ा खुलासा
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को अपमान बताया, कांग्रेस के ऑफर का भी खुलासा किया और दावा किया कि इस चुनाव में उनकी जीत 27 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से होगी.
ADVERTISEMENT

दामोदर यादव का बड़ा दावा
Damodar Yadav Azad Samaj Party Candidate Interview: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी ठोकते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों पर तीखे प्रहार किए हैं. MP तक को दिए इंटरव्यू में दामोदर यादव ने दतिया के वर्तमान सियासी हालात, जातिगत समीकरणों और दिग्गज नेताओं को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.
