Datia By Election Exclusive: मंच पर नरोत्तम मिश्रा क्यों हुए थे भावुक? CM मोहन यादव ने बताया
Mohan Yadav statement on Narottam Mishra: दतिया उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार खुलकर मिश्रा, बीजेपी की एकजुटता, कांग्रेस और दतिया की चुनावी लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Datia bypoll: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पार्टी ने इस बार राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है. टिकट कटने के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में काफी गुस्सा देखा जा रहा था और खुद मिश्रा भी इस फैसले से नाराज चल रहे थे. इस बीच अब इस पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी तक' से खास बातचीत की है. नरोत्तम मिश्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का इस क्षेत्र से वर्षों से लगाव रहा है. उनका जनता के साथ एक गहरा रिश्ता भी है और यह बात बिल्कुल सही है कि वह यहां के बहुत अच्छे और सम्मानित नेता हैं. जनता से इसी लगाव के कारण वह अपनी अपील बहुत भावुक रूप से कर रहे हैं.
