आखिरकार मान गए अवधेश नायक! कांग्रेस की मान-मनौव्वल रंग लाई, पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे दतिया के दिग्गज नेता
दतिया से कांग्रेस के दिग्गज ब्राह्मण नेता अवधेश नायक की बीजेपी में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि तमाम मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार कांग्रेस उन्हें मनाने में कामयाब रही.
ADVERTISEMENT

अवधेश नायक
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से एक बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ समय से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अवधेश नायक को आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने मना लिया है. तमाम कयासों और अटकलों को खारिज करते हुए अवधेश नायक एक बार फिर कांग्रेस के रंग में रंगे नजर आए और पार्टी के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके इस कदम के बाद पिछले कई दिनों से उनके बीजेपी में जाने की चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है.
