दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अतरंगी पल बिताने वाले नेता मनोहर धाकड़ की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लिया हिरासत में
Manohar Dhakad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए मनोहर धाकड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
ADVERTISEMENT

पुलिस की हिरासत में मनोहर धाकड़.
Manohar Dhakad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे(Delhi-Mumbai Expressway Viral Video) पर रतलाम-जावरा के बीच एक गाड़ी रुकती है फिर नेता जी एक महिला के साथ बाहर आते है और वहीं अतरंगी पल बिताने लगते है. फिर नेता जी उसी महिला के साथ थोड़ी दूर आगे जाते है और वहीं बीच में उसके साथ-साथ झूमते-नाचते नजर आते है. ये पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड होती है. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो पुलिस भी मामले की सुध लेते हुए केस दर्ज कर लेती है. लेकिन आज इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. नेता जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.