"मेरे पसंद के कपड़े... अक्सर ताना मारती थी पत्नी, प्रेमी जीजा के प्यार में यूं पड़ी की उठा लिया ये कदम
धार में प्रियंका नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या करवा दी. वह पति के रंग और लुक्स को लेकर खुश नहीं थी और अवैध संबंधों के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

एमपी धार न्यूज
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले में पुलिस की तफ्तीश में जो बातें सामने आ रही हैं, वे रिश्तों के कत्ल की एक बेहद खौफनाक दास्तां बयां करती हैं. आरोपी पत्नी प्रियंका ने न केवल अपने पति की हत्या करवाई, बल्कि वह देवकृष्ण को उसके सांवले रंग और साधारण पहनावे को लेकर भी लगातार प्रताड़ित करती थी.