Bhopal: भोपाल में बच्चे से वोट डलवाने का VIDEO वायरल, पीठासीन अधिकारी निलंबित, जिला पंचायत सदस्य पर FIR
Bhopal Lok Sabha Seat: भोपाल में वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवा रहा है. वीडियो में दिख रहे शख्स यानि जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. वहीं पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Bhopal District Panchayat Member
Bhopal Lok Sabha Seat: भोपाल में तीसरे चरण की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवा रहा है. गुरुवार सुबह जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. वीडियो में दिख रहे शख्स यानि जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 और आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है. वहीं पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.