ड्राइवर ने राजकुमारी से रचाई शादी और कर दिया खुद को 'महाराजा' घोषित? राहुल देव सिंह की कहानी है रोचक!

Rahul Dev Singh Datia: दतिया में राहुल देव सिंह द्वारा खुद को 14वां महाराज घोषित करने पर विवाद छिड़ गया है. समाज ने उन्हें क्षत्रिय समाज से बेदखल कर दिया है. ड्राइवर से 'राजा' बने राहुल की कहानी में प्रेम, राजनीति और विवाद शामिल हैं. जानिए कैसे शुरू हुआ ये रॉयल ड्रामा!

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्य प्रदेश के दतिया में इन दिनों एक नया विवाद चाचाओं में है. दरअसल, राहुल देव सिंह ने खुद को दतिया रियासत का 14वां महाराज घोषित कर दिया है, जिसके बाद क्षत्रिय समाज ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें और उनकी पत्नी परिणीता राजे को समाज से बेदखल कर दिया है. इस घटना ने दतिया रियासत से जुड़े लोगों के बीच घमासान मचा दिया है. आखिर कौन हैं राहुल देव सिंह और कैसे शुरू हुआ यह विवाद? चलिए जानते हैं.