MP में महंगी हुई बिजली... 1 अप्रैल से से लागू होंगे नए रेट, समझें जेब पर कैसे और कितना पड़ेगा असर

Electricity Prices Rise in MP: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होने जा रही हैं. इस फैसले से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा, खासकर शाम के पीक ऑवर्स में बिजली का इस्तेमाल करना अब पहले से ज्यादा महंगा साबित होगा.

ADVERTISEMENT

Delhi electricity price hike
दिल्ली में बिजली महंगी होने की चर्चाएं तेज
google news

भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही मध्य प्रदेश की जनता के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल अब रसोई गैस के बाद बिजली बिल ने भी आम आदमी के बजट का फ्यूज उड़ाने की तैयारी कर ली है. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ जारी कर दिया है. इस नए टैरिफ के अनुसार राज्य में बिजली की दरों में 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.