Fact Check: गरमा गर्म समोसे खाने के लिए लोको पायलट बीच रास्ते रोकी ट्रेन, Viral वीडियो का क्या है सच ?
Fact Check: क्या इंदौर में समोसे के लिए लोको पायलट ने रोक दी डेमू ट्रेन? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई ? वेस्टर्न रेलवे ने बता दी असली बात. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

पूरे मामले पर वेस्टर्न रेलवे का आ गया रिएक्शन.
Indore news: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इंदौर और महू के बीच चलने वाली एक डेमू (DEMU) ट्रेन के लोको पायलट को बीच रास्ते में गरमा-गरम समोसे खाने का मन हुआ, जिसके लिए उसने ट्रेन को रोक दिया. दावे के मुताबिक, लोको पायलट इंजन से नीचे उतरा, सड़क किनारे दुकान से समोसे लिए और फिर ट्रेन लेकर आगे रवाना हो गया. इस दावे के बाद इंटरनेट पर रेलवे की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे. आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है और इस पर वेस्टर्न रेलवे (पश्चिम रेलवे) का इसपर क्या कहना है.
