ट्रेन में समोसा बेचने वाले कथित वेंडर की गंदी करतूत का वीडियो देख भड़के लोग, इधर रेलवे का आ गया जवाब
मुंबई-हावड़ा मेल में कथित वेंडर का समोसे की ट्रे पर पैर रखकर फोन पर बात करने का वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे के खान-पान और साफ-सफाई पर सवाल उठाए. जांच के बाद रेलवे ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अधिकृत वेंडर नहीं है.
ADVERTISEMENT

ट्रेन के इस वायरल वीडियो पर मचा बवाल.
चलती ट्रेन में एक कथित वेंडर दरवाजे के पास फर्श पर बैठा है. सामने समोसा से भरे ट्रे पर पैर रख आराम से फोन पर बात कर रहा है. किसी यात्री ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस दृश्य को देखते ही लोग भड़क गए. पहले से रेलवे के खान-पान पर उठ रहे सवालों के बीच इस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. लोगों ने व्यंग्यात्मक अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'और खाओ टेस्टी समोसे..कीचड़, तेल और पैरों की मैल.' एक दूसरा यूजर लिखता है- ''लगता है इनके पैरों पर सूजन है. गरम समोसे से सिकाई कर रहे हैं.''