पहले कार से कुचलने की कोशिश, अब बीच सड़क पर मारी गोली, ग्वालियर में पति ने की पत्नी की हत्या
ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला. पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
ADVERTISEMENT

ग्वालियर में खुलेआम मर्डर
शनिवार यानी 13 सितंबर को ग्वालियर में कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर एक महिला पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. हैरान करने वाली बात ये है कि गोली चलाने के बाद व्यक्ति मौक-ए-वारदात से भागा भी नहीं बल्कि वहीं काफी देर तक बैठा रहा.