MPPSC Topper 2024: इंटरनेट की मदद से की पढ़ाई, बिना कोचिंग के ऋषभ अवस्थी ने पहले अटेम्प्ट में ही मार ली बाजी!

ऋषभ अवस्थी ने बिना किसी कोचिंग के खुद की मेहनत, तकनीक और परिवार के समर्थन से MPPSC 2024 में दूसरी पोजिशन हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की. उनका संघर्ष और परिवार की प्रेरणा उन हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है.

ADVERTISEMENT

Mppsc Topper Success Story
Mppsc Topper Success Story
google news

Mppsc Topper Success Story: मध्य प्रदेश में लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2024 की परीक्षा में दूसरी पोजिशन पर आने वाले ऋषभ अवस्थी ने अपने पहले ही अटेंपट में परिक्षा क्लियर कर कमाल कर दिखाया. खास बात ये है कि ऋषभ ने इस परिक्षा को निकालने के लिए किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद की मेहनत, टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल और परिवार के मजबूत समर्थन के बल पर ये सफलता हासिल की.