नरोत्तम मिश्रा के मंदिर कार्यक्रम में मची भगदड़, कलश यात्रा के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत, कई घायल

Gwalior Stampede News: ग्वालियर के नवग्रह पीठ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा में भगदड़ मचने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. जानिए हादसे की पूरी जानकारी और प्रशासन की प्रतिक्रिया.

ADVERTISEMENT

Gwalior Stampede News
नरोत्तम मिश्रा के मंदिर कार्यक्रम में मची भगदड़ में कई घायल
google news

धार्मिक उत्साह का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब ग्वालियर के नवग्रह पीठ में कलश यात्रा के दौरान अचानक चीख-पुकार मच गई. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे, लेकिन कलश वितरण की प्रक्रिया के दौरान हुई एक चूक ने भगदड़ का रूप ले लिया. प्रशासन के दावों और चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच हुई इस अनहोनी ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली और कई परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया. यह हादसा एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.