हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के बीच कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की संभावनाओं पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस परिणाम अच्छी तरह जानती है.

ADVERTISEMENT

हरदीर सिंह पुरी
हरदीर सिंह पुरी
Google CTA

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. भोपाल में विधानसभा भवन पहुंचने से पहले उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और संतों का आशीर्वाद लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा तंज कसा है.

सीएम मोहन यादव ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को मध्य प्रदेश के लिए दिवाली से पहले बड़ी सौगात बताया है. उन्होंने कहा कि पुरी के लंबे प्रशासनिक और संसदीय अनुभव का लाभ राज्य के विकास को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने पहले भी बीना रिफाइनरी, मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान जैसी कई सौगातें प्रदेश को दी हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

नामांकन के दौरान जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि "कांग्रेस को पता है कि नतीजे क्या होंगे, वे तो सिर्फ औपचारिकता के लिए आए हैं." वहीं, कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और काले झंडे दिखाने के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाना उनका काम है और जवाब देना हमारा.

चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नामांकन की अंतिम तारीख: 2 नवंबर
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख: 5 नवंबर
  • वोटिंग और नतीजे: 12 नवंबर 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के किसानों को अब QR Code से मिलेगी खाद, किसानों के लिए एग्रीस्टैक और QR Code आधारित नई व्यवस्था लाएगी सरकार.