भोपाल के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ दिल-दहला देने वाली घटना, CM बोले- ये घृणित और शर्मनाक

MP News: भोपाल में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर सीएम मोहन यादव का बयान आया है. उन्होंने कहा- भोपाल में एक स्कूल शिक्षक द्वारा 3 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है. मैंने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भोपाल में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना, मोहन सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

point

रेप की घटना पर सामने आया सीएम मोहन यादव का बयान, बोले- ये शर्मनाक है

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दुष्कर्मी बच्ची को पढ़ाने वाला टीचर ही है. पुलिस रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की मोहन सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ''मध्य प्रदेश अब इस देश का 'रेप कैपिटल' बन गया है. तीन साल की बच्ची से ऐसी घटना से मन घृणा से भर गया है."