Viral Video: BJP नेता ने दिखाई धौंस तो ASI ने फाड़ दी वर्दी, बोला- ब्राह्मण हूं, भीख मांग लूंगा..
MP Viral Video: एएसआई के थाने में वर्दी फाड़ने की ये घटना थाना प्रभारी के केबिन में हुई थी. पूरी घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी. घटना के बाद ASI की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सिंगरौली का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
एमपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ASI वर्दी फाड़ता दिखाई दे रहा है
बीजेपी पार्षद की धौंस दिखाने के बाद एएसआई ने गुस्से में फाड़ी थी वर्दी
MP Viral Video: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीजेपी नेता और एक ASI के बीच की घटना को कैद किया गया है. वीडियो में दिखाया गया है कि थाने में पार्षद पति ASI को धमका रहे हैं और वर्दी उतारने की धमकी दे रहे हैं. इस पर ASI ने गुस्से में खुद ही अपनी वर्दी फाड़कर जमीन पर फेंक दी. यह घटना करीब 7 महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.