कितने अमीर हैं एमपी के CM मोहन यादव? चीफ मिनिस्टर्स की रिच लिस्ट जान हैरान रह जाएंगे आप?

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ये लिस्ट जारी की है. 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ. अब आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कितने अमीर हैं. आइए बताते हैं...

ADVERTISEMENT

NewsTak
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)
google news

Rich List of CM of India: देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री का नाम आप जानते हैं, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं. पूरे देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के सीएम नारा चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये है. जी हां, वह करीब 10 अरब रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. वहीं, इस लिस्ट में सबसे आखिर में जिस मुख्यमंत्री का नाम है, वह आपको चौंका देगा. वह ममता बनर्जी हैं. उनकी कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है. वह इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर हैं.